पर्यटन नगरी मनाली में देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पर्यटन नगरी में नेपाली मूल की एक अपंग लड़की के साथ एक नेपाली शख्स ने जोर-जबरदस्ती की। लड़की के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी के चंगुल से अपंग लड़की को बचाया।
पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हेत राम उर्फ चंदु ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि वह मनाली के कमल आर्ट सेंटर में था। 28 फरवरी को वह सेंटर की पार्किंग के एक छोर पर खड़ा था जहां साथ ही एक नेपाली परिवार करीब डेढ़ साल से रह रहा है।