शादी का झांसा देकर नाबालिग पड़ोसन के साथ संबंध बनाता रहा। अब अपने वायदे से मुकर गया। जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित भी किया। मामला हिमाचल के पालमपुर का है। अनुबंध पर तैनात कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि लड़की और कर्मचारी दोनों पड़ोसी हैं। कर्मी पर लड़की ने दुराचार के साथ जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने पोस्को एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल के गांव में एक नाबालिग लड़की (16) ने घर के नजदीक रहने वाले सरकारी कर्मचारी पर दुराचार का मामला दर्ज करवाया। युवती का आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुराचार किया है।