फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से जबरन उठाकर नाबालिग से जंगल में किया दुराचार

Wed, 11 Jan 2017 11:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने एक नाबालिग को रास्ते से जबरन उठाकर जंगल में ले जाकर उससे दुराचार किया। मामला हिमाचल के हमीरपुर जिले के सदर थाना के अंतर्गत अणु कलां का है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को पुलिस ने अणु से गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि दूसरा पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 
विज्ञापन


नाबालिग ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह सामान लेने दुकान गई थी। वापस लौटते समय जीवन कुमार उर्फ गोलू (29) निवासी अणु कलां और उसके एक साथी ने उसका रास्ता रोका। इस दौरान दोनों ने उसका मुंह और आंखें बंद कर उसे वहां से उठाकर जंगल ले गए। उसके बाद दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। 
विज्ञापन

एक आरोपी किया गिरफ्तार, दूसरा अभी पकड़ से बाहर

पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उसके बाद पुलिस ने एक आरोपी जीवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। हालांकि पीड़िता दूसरे आरोपी को नहीं जानती है। ऐसे में पुलिस गिरफ्तार किए आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

लेकिन शाम तक पकड़े गए आरोपी ने दूसरे आरोपी का नाम नहीं बताया है। पुलिस ने धारा 341, 363, 376 और सेक्शन छह ऑफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी डा. शिव कुमार शमा का कहना है कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की धरपकड़ को पुलिस टीमें रवाना हैं। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें