फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में महिला से दुराचार, मामला दर्ज

Sun, 05 Jun 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
Rape
विज्ञापन
प्रदेश के चंबा जिले में तीसा पुलिस थाना के अंतर्गत एक महिला को चंगुल में फंसा कर उसका शारीरिक शोषण करने का मामला सामने में आया है। इस महिला के पति का छह वर्ष पहले देहांत हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में अपनी गुजर बसर के लिए महिला मजदूरी करती है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि काम के दौरान उसे तेजु पुत्र वीजो निवासी गांव गगल तहसील चुराह मिला। इस बीच उसने हेराफेरी करके महिला को अपने चंगुल में फांसना शुरू कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी से लगाई इंसाफ की गुहार

Rape
लिहाजा महिला के भोलेपन का फायदा उठाकर तेजू ने महिला का शारीरिक शोषण किया। बहरहाल महिला को जब उसके साथ हुए अन्याय का पता चला तो उसने इसकी शिकायत मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंबा से की। जहां पर तीसा पुलिस को इस मामले की निष्पक्ष जांच करने के निर्देश हुए हैं ताकि पीड़ित महिला को न्याय मिल सके।

उधर चुराह घाटी में महिला की अस्मत फिर से तार-तार होने का मामला सुर्खियों में आ गया है। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर भादंसं की धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें