फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में जबरदस्ती घुसकर महिला के साथ किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला घर पर अकेली थी। गांव के दो युवकों ने इसी का फायदा उठाकर उसे हवस का शिकार बनाया। दोनों उसके कमरे में जबरदस्ती घुस गए। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है। पट्टा पंचायत के बधोणी घाट के धार घनयोण गांव की एक महिला के साथ इसी गांव के दो लोगों ने दुराचार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार धार घनयोण गांव की एक 20 वर्षीय महिला अपने घर में अकेली थी। महिला का पति पेशे से ट्रक चालक है। वीरवार को महिला के सास-सुसर दूसरे कमरे में आराम फरमा रहे थे।
विज्ञापन

कमरा अंदर से बंद कर किया दुराचार

इस बीच गांव के चमन व महेंद्र महिला के कमरे में घुस गए और कमरा अंदर में बंद कर महिला से दुराचार किया। इस बीच महिला का पति घर पहुंच गया जिसे देखकर दोनों युवक कमरे से निकल कर भाग गए। महिला ने अपने पति को सारी बात बताई। जिस पर बरोटीवाला थाने में मामला दर्ज कराया। थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई तथा स्वयं भी वह क्षेत्र में गए तथा दोनों आरोपियों को दबोच लिया है।

एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए बद्दी भेजा गया, लेकिन महिला चिकित्सक के अभाव में पीड़ित महिला को नालागढ़ चिकित्सालय भेजा गया। अभी तक रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें