फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म दिखाने के बहाने किया दुराचार

Mon, 01 Sep 2014 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जमा एक की छात्रा से दुराचार का मुकदमा पुलिस थाना कसौली में दर्ज किया है। छात्रा का आरोप है कि उसका दूर का रिश्तेदार सोलन में फिल्म दिखाने के बहाने लाया। इसके बाद वह धोखे से एक दोस्त के कमरे में ले गया। जहां उसने दुराचार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर 366 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन की है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक घटना 30/8/2014 की है। छात्रा रोज की तरह अपने घर से स्कूल आई। छुट्टी के बाद उसने अपना बैग सहेली के पास दे दिया।

उसने सहेली की कहा कि वह बुआ के घर जा रही है। उसके बाद वह जब अपनी बुआ के घर बस से जा रही थी तो समय करीब 4.30 बजे बनलगी में उसे एक युवक मिला। जो इसका दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसला कर सोलन में फिल्म देखने के बहाने अपने भाई के कमरे में चंबाघाट ले गया। जहां पर उसने इसके साथ रात को जबरदस्ती की। अगले दिन उसे उसकी बुआ के घर छोड़ दिया ।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ रमेश छाजटा ने कहा कि 366 व 376 के तहत मुकदमा कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें