फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पिता ने किया ऐसा काम कि रोंगटें खड़े हो जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के किहार थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुराचार कर डाला। पुलिस ने लड़की की बहन की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इसके खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार लड़की की बहन ने रविवार को पुलिस थाना में यह शिकायत दर्ज करवाई थी।

बहन का कहना है कि उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। शनिवार को वह और उसकी नाबालिग बहन घर में अकेली थी। इस दौरान उसका पिता घर आ गया।

पिता उसकी बहन को कमरे में ले गया और दुराचार किया।
Trending Videos
विज्ञापन

पांचवीं कक्षा तक पढ़ी है नाबालिग

पुलिस के अनुसार पीड़ित नाबालिग पांचवीं क्लास तक पढ़ी है। इसके बाद से यह घर पर ही रह रही थी।

एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुराचार करने का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

नाबालिग बच्‍ची का मेडिकल करवा लिया गया है। साथ ही आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और इसमें जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी।

पुलिस ने नाबालिग की मां और बहन के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें