फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर सात साल की मासूम से दुराचार, फिर हत्या

Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन/बद्दी
विज्ञापन
विज्ञापन
सात साल की मासूम बच्ची को शराब पिलाकर दुराचार के बाद बड़ी बेरहमी से गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया। दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी का है। फैक्टरी में काम करने वाले अप्रवासी दंपति की बेटी 20 फरवरी से लापता थी। 
विज्ञापन


जैसे ही परिजनों को आरोपी युवक के साथ बच्ची के होने की सूचना मिली तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने सच उगल दिया। आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव जंगल से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को दुराचार और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

20 फरवरी से लापता थी बेटी

पुलिस के अनुसार बच्ची के माता-पिता ने शिकायत दी थी कि 20 फरवरी को जब वे दोनों कंपनी से ड्यूटी करने के बाद किराये के कमरे में पहुंचे तो उनकी सात साल की बेटी गायब थी। सभी जगह पता करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। 

मंगलवार शाम को उनके बड़े बेटे ने बताया कि कुछ लोग कह रहे थे कि उन्होंने बच्ची को आकाश पुत्र पट्टलाल (19) निवासी हसोलिया, थाना सांडी, जिला हरदोई (यूपी) के साथ जाते देखा था। सारी बात पुलिस को बताई और आरोपी को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन

पहले शराब पिलाई फिर किया दुराचार

पुलिस ने जब आरोपी युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बच्ची को बहला-फुसला कर एक कमरे में ले गया और उसे शराब पिलाई। दुराचार के बाद उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी ताकि लड़की किसी को कुछ बता ना सके। शव को जंगल में फेंक दिया। 

एसपी बद्दी बिशेर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव जंगल से बरामद कर लिया है। आरोपी निजी कंपनी में काम करता है। केस का जिम्मा महिला थाना बद्दी की प्रभारी को सौंपा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें