फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रेलवे टिकट की जांच के लिए पांवटा में की छापामारी, रिकॉर्ड खंगाला

Sat, 09 Nov 2019 08:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
मामले की जांच करती रेलवे पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 फर्जी रेलवे टिकट मामले की जांच को रेलवे पुलिस ने शनिवार को पांवटा में भी छापामारी की है। इस दौरान एक स्थानीय निजी रेलवे टिकट सेंटर का रिकॉर्ड खंगाला गया। इस दौरान रेलवे पुलिस टीम के साथ स्थानीय पुलिस जवान भी मौजूद रहे।  शनिवार देर शाम को पांवटा में पहुंची टीम में कालका रेलवे पुलिस एएसआई रवि कुमार, कुलदीप कुमार और अन्य टीम सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन


करीब दो घंटे टीम ने पांवटा क्षेत्र में स्थित एक रेलवे बुकिंग सेंटर के दस्तावेज और जारी टिकट का ब्योरा लिया । देश के कुछ राज्यों में रेल सुरक्षा टीम ने अवैध तरीकों का इस्तेमाल कर ट्रेन टिकट कन्फर्म कराने वाले केंद्रों की जांच शुरू की  है। इस सिलसिले में शनिवार को पांवटा में कुछ जगहों पर संदेह के आधार पर छापे मार कर यात्रियों को जारी टिकट से संबंधित जानकारी प्राप्त की है। रेलवे सुरक्षा बल टीम के एएसआई ने कहा कि अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

अभी दस्तावेज व रिकॉर्ड खंगालने का कार्य जारी है। कही कोई अनियमित मिली तो कार्रवाई होगी। पिछले माह से ट्रेनों में आरक्षण को लेकर टिकट काउंटर एवं ई.टिकटिंग सुविधा का दुरुपयोग करते हुए फर्जीवाड़ा कर ऊंचे दामों पर रेल टिकटों की कालाबाजारी करने की शिकायत मिली रही थी। फर्जी टिकट से आम जनता को टिकटों की उपलब्धता से वंचित रहना पड़ता है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि आरक्षित टिकट हासिल करने के लिए विभिन्न राज्यों में कुछ दलाल विभिन्न तरीकों से आईआरसीटीसी की वेबसाइट को हैक करते हैं।उधर, एसपी पांवटा सोमदत्त ने इसकी पुष्टि की है। रेलवे पुलिस टीम पांवटा क्षेत्र में जाली रेलवे टिकट मामले की जांच को पहुंची है। पांवटा के कुछ केंद्रों की ओर से जारी टिकटों की वेरिफिकेशन की जा रही है। रेलवे जांच टीम के साथ सहयोग को मौके पर स्थानीय पुलिस जवान साथ भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें