फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर से लगवाई ऊठक-बैठक, आठ पर केस

Sun, 30 Aug 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/सराहां (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के सिरमौर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र की अकाल अकादमी बड़ू साहिब में नौवीं के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आया है। पंजाब के संगरूर निवासी छात्र संजय कुमार ने थाना पच्छाद में संस्थान के आठ छात्रों के खिलाफ रैगिंग की शिकायत दी है। पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं और एंटी रैगिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने अनुसार पीडि़त छात्र संजय ने बताया कि 24 जुलाई की शाम को वह हॉस्टल में अपने कमरे में टीवी देख रहा था तो आयूष गुप्ता, सरबजीत सिंह, बलकार सिंह, यश गौतम, विक्रम प्रताप, सुखप्रीत सिंह, अमरीत सिंह व बलजीत सिंह सीनियर छात्रों ने उसे कमरे से बाहर बुलाया। इस दौरान उससे ऊठक-बैठक करवा कर प्रताडि़त करने लगे।

छात्र का आरोप है कि इस दौरान उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने छात्र संजय कुमार की शिकायत पर थाना पच्छाद में धारा 147, 149, 323, 506 और एंटी रैगिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवन ने केस दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें