फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल में छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Sun, 30 Aug 2015 10:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ में रविवार की सुबह एक छात्र का पेड़ में धोती के सहारे शव लटकता पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विद्यालय प्रशासन ने घटना पर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन


कूरेभार थाना क्षेत्र के ककरहवा में वेद वेदांग गुरुकुल विद्यापीठ है। यहां गुरुकुल पद्धति से छात्रों को शिक्षा दी जाती है। इसी विद्यालय में एटा जिले के जेथरा थाने के बरना गांव निवासी देवी प्रसाद पांडेय का 15 वर्षीय बेटा यश पांडेय कक्षा छह में पढ़ता था।

रविवार की सुबह विद्यालय परिसर के अंदर लगे पेड़ में धोती के सहारे यश का शव फंदे से लटकता पाया गया। विद्यालय के शिक्षकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज धनपतगंज नीशू तोमर ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि छात्र के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ होगी। मामले की जांच की जा रही है। उधर, गुरुकुल के प्राचार्य/प्रबंधक शिवदत्त से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें