फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14.80 लाख में खरीदी लग्जरी गाड़ी, कागज नहीं किए ट्रांसफर

Sat, 11 Jan 2020 10:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर(सोलन)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

कसौली में एक व्यक्ति के साथ लग्जरी गाड़ी खरीदने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से 14 लाख 80 हजार में गाड़ी खरीदी लेकिन व्यक्ति ने उसे गाड़ी के कागज नहीं दिए और न ही गाड़ी पीड़ित व्यक्ति के नाम की है। गाड़ी को खरीदे हुए एक वर्ष का समय बीत गया है। अब पीड़ित व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यश कपिल पुत्र एस कपिल निवासी कसौली रोड ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसने इनोवा क्रिस्टा वाहन ऋषि पुरी से 14 लाख 80 हजार रुपये में खरीदी थी। इस गाड़ी की पूरी कीमत भी अदा कर दी गई थी। वाहन को बेचने के समय आरोपी ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया कि वह गाड़ी की एनओसी उसे दे देगा लेकिन उसने अभी तक शिकायतकर्ता को एनओसी नहीं दी है और न ही सौंपी है।

गाड़ी के स्वामित्व के कागजात बनाने के लिए वाहन के दस्तावेज आरोपी को वापस सौंप दिए थे लेकिन 12 महीने से अधिक की अवधि बीत चुकी है और आज तक आरोपी ने वाहन की आरसी को इसके नाम पर हस्तांतरित नहीं किया है। आरोपी मूल दस्तावेज एफिडेविट, आधार कार्ड और राशन कार्ड की फोटो कॉपी, फाइनेंसर की मूल एनओसी सहित अन्य कागजों को इसके बार-बार अपील करने के बाद भी वापिस नहीं सौंप रहा है। शिकायतकर्ता ने अपने साथ धोखाधड़ी होने का आरोप लगाया है। उधर, एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें