शाहपुर पुलिस ने चोरी, छिनैती के समान के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया। दावा है कि इनके पास से तीस लाख रुपये कीमत के सामान बरामद हुए हैं। आरोपितों ने पूछताछ में बताया कि राह चलते मोबाइल भी छीन लेते थे। पुलिस ने इनके पास से 18 मोबाइल फोन, लैपटॉप, ज्वेलरी, 83 हजार रुपये नकद समेत अन्य समान बरामद किए हैं।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान शाहपुर, गीता वाटिका निवासी सरफराज, डेयरी कॉलोनी के अमन और ओम नगर बशारतपुर के आकाश, गीडा के एकला निवासी गोलू के रूप में हुई। पुलिस लाइंस में एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ व सीओ प्रवीण सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बरामद किए गए सामानों की कीमत 30 लाख रुपये से अधिक होगी।