फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी बस ने रौंद डाला बीटेक का छात्र, मौत

Thu, 26 Nov 2015 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएन में सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा मंगलवार देर रात का है जिसमें बद्दी बरोटीवाला मार्ग पर झाड़माजरी में एक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। इसमें एक अन्य घायल हो गया। वहीं दूसरा हादसा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भुड्ड़ के पास हुआ जब बाइक सवार निजी बस के नीचे आ गया। इस हादसे में बिलासपुर के बीटेक के छात्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


वह मां-बाप का इकलौता पुत्र था। इस दौरान बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों सड़क हादसों में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं बिहार के जिला रोहतास के गांव वासुहारी का 40 वर्षीय व्यक्ति सुरेंद्र कुमार चौधरी सराज माजरा में किराए के मकान में रहता था। मंगलवार शाम वह झाड़माजरी में एक फैक्टरी में स्क्रैप लेने गया, लेकिन वहां पर सौदा न होने पर वह वापस खाली बद्दी की ओर आ रहा था।

जैसे ही वह 101 प्लाट के सामने आया उतराई में ट्रैक्टर ने स्पीड पकड़ ली जिससे चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। ट्रैक्टर पहाड़ी से टकराया और पलट गया। इससे चालक का शरीर स्टेरिंग के नीचे दब गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर पर उसका चचेरा भाई सूर्य लाल चौधरी भी सवार था। जैसे ही ट्रैक्टर पलटा सूर्य लाल छिटक कर एक ओर गिर गया जिससे उसे मामूली चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें