फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले कटवा रहे थे पर्ची, भाग गया कैदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के आरोप में कंडा जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी आईजीएमसी अस्पताल से पुलिस गिरफ्त से फरार हो गया। जब तक पुलिस के जवानों को कुछ समझ आता यह गायब हो गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान सोहन लाल निवासी दियोघाटी मत्याणा के रूप में हुई है। महकमे ने ड्यूटी पर कोताही बरतने के आरोप में दोनों कांस्टेबलों को सस्पेंड कर विभागीय जांच बिठा दी है।

पुलिस के अनुसार आरोपी आईजीएमसी अस्पताल में एक मरीज की सोने की चैन चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसे पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में कंडा जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट दर्द का बहाना बनाकर आया था अस्पताल

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को उसने पेट में दर्द की शिकायत की। इस पर जेल प्रशासन ने दो कांस्टेबलों के साथ उसे उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल भेजा।

सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक कांस्टेबल आरोपी की परची बना रहा था तो दूसरा कांस्टेबल आरोपी को लेकर लाइन में खड़ा था। इसी बीच आरोपी कांस्टेबल को गच्चा देकर फरार हो गया।

आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि दोनों कांस्टेबलों को सस्पेंड कर विभागीय जांच बिठा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें