फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकमा देकर कैदी फरार, पुलिस कांस्टेबल का मोबाइल भी उड़ा ले गया

Sun, 02 Aug 2015 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलिया के इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला में भर्ती कैदी रविवार रात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कैदी को कंडा जेल से इलाज के लिए आईजीएमसी लाया था। अस्पताल में निगरानी को तैनात एक कांस्टेबल का मोबाइल फोन भी कैदी चुरा ले गया है। सदर थाने में मामला दर्जकर कैदी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


चोरी के आरोप में सजा काट रहे अजय कुमार को 23 जुलाई को इलाज के लिए आईजीएमसी लाया गया था। डाक्टरों ने चेकअप के बाद कैदी को अस्पताल में भर्ती कर दिया। कैदी की निगरानी के लिए अस्पताल में पुलिस जवानों की तैनाती की थी। रविवार रात को मौका पाकर कैदी अस्पताल से फरार हो गया।

चोरी के आरोप में अजय कुमार इससे पहले भी सजा काट चुका है। सजा के दौरान यह कैदी पहले भी दो बार भाग चुका है, हालांकि पुलिस ने बाद में इसे पकड़ लिया था। एक बार डीसी आफिस और एक बार भराड़ी से यह कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। कैदी को पकड़ने के लिए शहर की सीमाएं सील कर दी हैं। घटना के तुरंत बाद सभी थानों को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें