सुबह अस्पताल की सर्जरी ओपीडी में लाया कैदी फरार हो गया, लेकिन शाम को पुलिस से उसे धर-दबोचा लिया।आदर्श कंडा जेल से इलाज के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (डीडीयू) की सर्जरी ओपीडी में लाया कैदी पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया।
हालांकि शाम के वक्त उसे धर-दबोच लिया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत चंबा के बिल्ला मोहल्ला अपर जुलाखड़ी का रहने वाला कैदी सुनील कुमार दस साल की सजा काट रहा है। शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे कैदी के फरार होने के बाद पुलिस सर्च अभियान में रही।
अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई कि वह किस रास्ते से भागा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परवीर ठाकुर ने बताया कि कैदी के फरार होने के बाद पुलिस ने टीम का गठन किया था। कैदी को शाम के वक्त कृष्णानगर से पकड़ लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक एनडीपीएस एक्ट के तहत कैदी को चंबा पुलिस ने वर्ष 2012 में पकड़ा था। 2016 में इसे दस साल की सजा हुई थी। शनिवार को पेट दर्द की शिकायत थी। इसी बीच कैदी ओपीडी के पिछले दरवाजे से भाग निकला।