फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-मेल आईडी हैक कर 62 हजार कनाडियन डॉलर उड़ाए, तरीका जानकर पुलिस भी हैरान

Sun, 28 Jan 2018 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : Demo Pics
विज्ञापन
स्टूडेंट्स को विदेश भेजने वाली एक कंसल्टेंसी फर्म की ऑनर की ईमेल आईडी हैक कर कमीशन के 62 हजार कनाडियन डॉलर (करीब 32 लाख रुपये) उड़ा लिए गए। फर्म की मालकिन ने अलग-अलग देशों में कॉलेजों से संपर्क किया तो पता चला कि उनका कमीशन कब का भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


यह रकम उनके अकांउट में ट्रांसफर की गई है। फर्म की मालकिन ने अकाउंट नंबर की जांच की तो वह किसी और का निकला। इसके बाद पता चला कि उनकी ईमेल आईडी हैक कर रकम उड़ाई गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है। फर्म की मालकिन ने आरोप लगाया है कि उनकी पूर्व महिला कर्मचारी ने अपने पति अरुण कुमार व एक अन्य के साथ मिलकर धोखाधड़ी की है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17सी स्थित एमएच एडमिशन ओवरसीज के नाम से कंसल्टेंसी चलाने वाली मीनाक्षी बड़थवाल ने कहा है कि वह स्टूडेंट्स को विदेशों में कोर्स/पढ़ाई करने के लिए भेजती हैं। वह यूके, यूएसए, आस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड आदि देशों में मौजूद कॉलेज/यूनिवर्सिटीज में स्टूडेंट्स को पढ़ाई के लिए भेजती हैं। यहां स्टूडेंट्स को भेजने के बाद उन्हें वहां के कॉलेजों से कमीशन मिलता है।
विज्ञापन


मई से लेकर सितंबर 2016 के दौरान उन्होंने कई स्टूडेंट्स को विदेशी कॉलेजों में भेजा था। इसके बदले में उन्हें जो कमीशन मिलना था, जब वह नहीं मिला तो उन्होंने संबंधित क्लाइंट से संपर्क किया। उन्हें बताया गया कि उनका कमीशन करीब 62 हजार कनाडियन डॉलर कब का भेज चुके हैं। मीनाक्षी ने जांच की तो पता चला कि दिसंबर 2016 से उनकी ईमेल आईडी किसी ने हैक की हुई है। इसके साथ ही उनके सभी क्लाइंट्स को पेमेंट के लिए अपना जर्मनी और बेलारूस के बैंक का अकाउंट नंबर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें