सवाल उठ रहे हैं कि जब कैदी को उपचार के लिए बाहर लाया जा रहा था तो उसके साथ अन्य सुरक्षा कर्मी क्यों नहीं भेजे गए। महज एक वार्डर के हवाले कैसे कर दिया। बताया जा रहा है कि कैदी मेडिकल कॉलेज नाहन न पहुंचकर वाल्मीकि मोहल्ला की ओर गया।
इस दौरान वार्डर भी उसके साथ ही था। यहीं से कैदी मुकेश वार्डर को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। कैदी के फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
उधर, एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस कैदी की तलाश में जुटी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि कैदी कालाअंब के रास्ते भागा है। कालाअंब पुलिस को सूचित करने के साथ साथ सीमाओं पर दल बल तैनात कर दिया है। हर जगह पुलिस की टीमें भेजी गई हैं।
नाहन जेल के वार्डर सचिन के खिलाफ पुलिस ने वार्डर के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वाल्मीकि मोहल्ला से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि हिरासत में लिए व्यक्ति ने कैदी के फरार होने में साथ दिया।
नशा लेने की बातें भी सामने आ रही हैं। अभी पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेने की पुष्टि की है।