कसयालधर में सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। युवक का शव मंदिर सराय के बिस्तर पर खून से सना मिला है। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में बताया जा रहा है कि सिर पर गहरी चोटें और शरीर पर घाव हैं।
अंदेशा जताया जा रहा है कि हत्या करने से पहले उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई है। परिजनों ने पड़ोस के ही एक युवक पर हत्या का शक जाहिर किया है। रात करीब दस बजे तक युवक के फोन से दोस्तों को वाहट्सऐप पर मेसेज भी गए हैं। जाहिर इसके बाद ही हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पिंकू राम (40) पुत्र घमीराम निवासी पडियार डाकघर कंधर कस्यालधार स्थित सिद्ध बाबा बालकनाथ मंदिर का पुजारी था। वह हर रोज पूजा अर्चना के बाद रात को घर लौट आता था। लेकिन उस दिन नहीं लौटा। अगले दिन उसका शव की मंदिर की सराय में मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर ही हत्या का शक जाहिर किया है। साथ ही पुलिस को दिए बयान में कहा है कि कुछ अरसा पहले ही मृतक ने वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी।