फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मी ने पार की अश्लीलता की हदें, शिकायत दर्ज, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 11 Feb 2020 08:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना पुलिस बटालियन में तैनात एक पुलिस कर्मी ने अश्लीलता की हदें पार कर डालीं। आरोप है कि उक्त पुलिस कर्मी महिला सहकर्मी से पिछले दो-तीन माह से अश्लील हरकतें कर तंग कर रहा था। महिला पुलिस कर्मी ने आरोपी की पत्नी (जो खुद भी पुलिस कर्मी है) से शिकायत की, लेकिन हरकतें नहीं थमीं। ऐसे में महिला ने मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना ऊना में दी है। 

विज्ञापन


आरोपी पुलिसकर्मी व पीड़ित महिला कर्मी एक ही स्थान पर पिछले काफी समय से तैनात हैं। शिकायत में महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि तीन माह पहले अपने अधोवस्त्र सुखाने के लिए बाहर डाले थे, तो साथी पुलिस कर्मी ने उन पर चित्रकारी की और आपत्तिजनक शब्द लिखे।

तहरीर में बताया कि आरोपी की पत्नी भी उसी स्थान पर बतौर महिला पुलिस कर्मचारी तैनात है। पीड़िता ने बताया कि मामले की शिकायत पत्नी से भी कई बार की, लेकिन पुलिस कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। उधर, डीएसपी हेडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत आई है, जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें