फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने 33 के खिलाफ पेश की चार्जशीट

Sat, 05 Oct 2019 09:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

सत्संग भवन परौर में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े में संलिप्तता पर एसआईटी ने 33 लोगों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है। इनमें से 31 लोगों को नकल करने, दूसरे की जगह पेपर देने, अपनी जगह किसी और से पेपर करवाने सहित अन्य मामलों में चार्जशीट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


वहीं, दो आरोपियों पर फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना माने जा रहे बिक्रम की भागने में मदद करने का आरोप है। एसआईटी प्रमुख एवं डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने बताया कि अगस्त माह में पेश आए इस फर्जीवाड़े में अब तक एसआईटी ने 31 लोगों को गिरफ्तार कर मामले दर्ज किए हैं।

इनमें से अभी तक किसी भी आरोपी को न्यायालय से जमानत नहीं मिली है। वहीं चार्जशीट में उन दो लोगों को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना जवाली निवासी बिक्रम की भागने में मदद की थी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अभी तक ये लोग हैं पुलिस हिरासत में

एसआईटी ने अभी तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से हरियाणा से अनुराग, मंदीप, कुलदीप, सुभाष, ओमबीर सिंह, जयदीप, अनूप सिंह व सुमित शामिल हैं। वहीं आशीष (राजस्थान), रघुवीर सिंह (यूपी), प्रशांत (यूपी), रणवीर सिंह (पंजाब) से गिरफ्तार किए गए हैं।

इसके अलावा जिला कांगड़ा से रुस्तम अली, वीरेंद्र, राणा मोहन, मनोज कुमार, विनीत कुमार, सोनू जरियाल, कमल, अंकुश शर्मा, अखिल, मुनीष चौधरी, संदीप कुमार, प्रतीक गुलेरिया, साहिल कुमार, रजत, संगम ठाकुर, रोहित कुमार, अभिषेक कुमार व अभिनाश को गिरफ्तार किया था।

पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के फर्जीवाड़े में संलिप्त लोगों के खिलाफ पालमपुर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इनमें से 31 के खिलाफ नकल करवाने व दो को मुख्य आरोपी को भगाने के लिए चार्टशीट किया गया है। - विमुक्त रंजन, एसपी कांगड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें