फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो चरस के साथ पकड़ा गया आस्ट्रेलियन

Sat, 26 Dec 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर कुल्लू के बजौरा के पास चैकपोस्ट पर तलाशी के दौरान पुलिस ने आस्ट्रेलियन नागरिक के कब्जे से दो किलो चरस बरामद की है। इस सिलसिले में पुलिस ने दिल्ली स्थित आस्ट्रेलियन दूतावास को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


एएसपी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक बजौरा चैकपोस्ट पर तैनात पुलिस दल ने एक वाहन को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देख वाहन में बैठा आस्ट्रेलियन घबरा गया। वह बीमार होने का बहाना बनाकर पुलिस से वाहन को छोड़ने की गुहार करने लगा।

लेकिन पुलिस को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उसके सामान की तलाशी। पुलिस ने उसके बैग से दो किलो एक सौ पचास ग्राम चरस बरामद कर ली। इसके बाद इसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें