फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मा कंपनी में चल रहा था ड्रग्स का कारोबार!

विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में पंजाब के जिला पटियाला की पुलिस ने एक फार्मा उद्योग में दबिश दे कर 3.29 क्विंटल सुडो एफे डरिन साल्ट बरामद किया है।
विज्ञापन


पटियाला पुलिस की ओर से धरे गए एक ड्रग तस्कर की निशानदेही पर शुक्रवार को यह कार्रवाई हुई।

पटियाला से एसपी जसकिरण तेजा, डीएसपी धर्म देव सिंह, राजपुरा पुलिस थाना स्टाफ और पुलिस बल टाहलीवाल पहुंचा था।

आठ घंटे चली जांच

जिला ऊना ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल और हरोली पुलिस थाना से प्रभारी हरजीत सिंह भी मौके पर थे। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे पूरी टीम ने उद्योग में दबिश दी। उसके उपरांत पुलिस ने फार्मा उद्योग को घेर कर गेट बंद कर दिया।

कार्रवाई पूरी होने तक किसी को अंदर आने जाने की इजाजत नहीं थी। पटियाला पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर की मौजूदगी में उद्योग के अंदर लगभग आठ घंटे तक जांच की।

आरोपी के साथ दी दबिश

पटियाला पुलिस के एसपी डिटेक्टिव जसकिरण तेजा व डीएसपी धर्म देव सिंह ने बताया कि इस फार्मा उद्योग के पार्टनर वरेंद्र संधु को ड्रग सप्लाई के एक केस में पकड़ा है। मामला दर्ज है।

उसी की निशानदेही पर शुक्रवार को आरोपी के साथ टाहलीवाल में दबिश दी गई। यह आरोपी इस फार्मा उद्योग में पार्टनर है। टाहलीवाल स्थित मैफ रो उद्योग में दबिश देकर 3.29 क्विंटल सूडो एफेरिन बरामद कर कब्जे में ले लिया है।

दवाइयों के सैंपल भी लिए

ड्रग इंस्पेक्टर सन्नी कौशल ने बताया कि फार्मा उद्योग में बनने वाली नौ दवाइयों के सैंपल भी ले लिए हैं। यह सैंपल जांच के लिए लैब को भेजे जाएंगे।

इस फार्मा उद्योग पर शुक्रवार को दबिश देने से पहले पटियाला पुलिस ने बीते दो दिनों से जाल बिछा रखा था।

शुक्रवार को मौका पाकर पुलिस ने अचानक उद्योग को घेर लिया। बरामद उक्त साल्ट को पटियाला पुलिस जब्त करके अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

आईस ड्रग्स बनती है इस साल्ट से

सूत्रों के अनुसार सुडो एफे डरिन साल्ट से आईस ड्रग्स भी बनाई जाती है।

आईस ड्रग्स का नशा बड़ी-बड़ी रेब पार्टियों में किया जाता है।

पकडे़ गए इस साल्ट की कीमत आईस ड्रग्स बनने के बाद करोड़ों में हो जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें