फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से उठाकर ले गई पुलिस, फिर थाने में की धुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी सुंदरनगर पुलिस पर सोमवार रात को दो लोगों को थाने में ले जाकर बेरहमी से पीटने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने मंगलवार को एसडीएम एचएस राणा के पास इस बाबत शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस शिकायकर्ताओं पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने का आरोप लगा रही है।
विज्ञापन


एसडीएम को दी शिकायत में पीड़ितों ने बताया है कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे चतरोखड़ी स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद वह अपने घर जा रहे थे।

इस दौरान चतरोखड़ी चौक के पास एक पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में उनके पास आया और बदतमीजी करने लगा। इतनी देर में एक अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचा और बिना बात किए दोनों को थाने चलने के लिए कहा।
Trending Videos
विज्ञापन

थाने पहुंचते ही कर्मियों ने लात घूंसों से की मारपीट

दोनों थाने जाने के लिए तैयार हो गए। लेकिन थाने में जाते ही पुलिस वालों ने दोनों पर लात घुसों की बरसात कर दी। पीड़ित का कहना है कि वह पुलिस कर्मियों से बार-बार मारपीट का कारण पूछते रहे लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।

उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि उनके खिलाफ केस बना दिया जाए, मारपीट न करें। इसके बावजूद भी पुलिस वाले उनकी पिटाई करते रहे। किसी तरह रात को उन्होंने अपनी जान बचाई और अपने घर पहुंचे।

पीड़ितों में से एक बैंक में उच्च पद पर आसीन हैं। मंगलवार को इस घटना के विरोध में जड़ोल पंचायत के प्रधान सत्यदेव शर्मा की अगुवाई में पीड़ित व्यक्ति ने एसडीएम से मिलकर मामले की जांच करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने थाने में जाकर भी इस संबंध में  शिकायत सौंपी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें