फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे से पुलिसवाले को अगवा कर की हाथापाई, मारी खुखरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला-कालका हाइवे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को हिस्ट्रीशीटर ने पहले अगवा कर लिया और कुछ दूर जाकर खुखरी से वार कर दिया। सुनसान जगह पर पुलिस जवान को कार से बाहर फेंक दिया और खुद मौके से फरार हो गया। सोलन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह टीटीआर के पास ट्रक पलट गया।
विज्ञापन


हेड कांस्टेबल जसविंद्र सिंह कुछ सिपाहियों के साथ ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे। इसी दौरान शिमला की तरफ से हरियाणा नंबर की कार आई। पुलिस के जवानों ने कार को रोकने के लिए हाथ दिया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी। कुछ दूरी पर कार को ब्रेक लगा दी। पुलिस ने गाड़ी के कागजात मांगे तो चालक आनाकानी करने लगा।
विज्ञापन

ऐसे किया गाड़ी में अगवा

हेड कांस्टेबल ने चालक को गाड़ी किनारे में लगाने के लिए कहा। इस बीच दोनों में बहस भी हुई। हेड कांस्टेबल ने चालक को कार के साथ थाने चलने के लिए कहा। चालक ड्राइविंग सीट पर बैठा और बोला कि वह कार में थाने चलते हैं। हेड कांस्टेबल कार में बैठ गया। चालक ने कार एक्सप्रेस-वे की तरफ दौड़ा दी। हेड कांस्टेबल दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा। दोनों में हाथापाई होने लगी।

चालक ने अचानक सीट के नीचे से खुखरी निकाली और हेड कांस्टेबल पर वार कर दिया। खुखरी पुलिस जवान के हाथ पर जा लगी। इसके बाद गाड़ी भगाकर वह सुनसान जगह ले गया। जहां वह पुलिस जवान को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर परवाणू, पिंजौर और कालका थाने में आपराधिक वारदातों के कई केस दर्ज हैं। कई बार जेल भी जा चुका है।

शिकायत पर मुकदमा दर्ज: डीएसपी
डीएसपी परवाणू ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपी दीपू निवासी कालका के खिलाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें