फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नाके पर पकड़ी लाखों की लकड़ी, आरोपी फरार

Mon, 09 Jan 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के दौलतपुर चौक क्षेत्र के भंजाल में पुलिस को वन काटुओं के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने गांव केजंगल से एक पिकअप गाड़ी से खैर के करीब 25 मोच्छे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एएसआई राजेंद्र पठानिया और हेड कांस्टेबल गोपाल कृष्ण पर आधारित पुलिस टीम ने भंजाल में नाका लगा रखा था। जंगल से सुबह साढ़े पांच बजे एक पिकअप गाड़ी आई। उन्होंने गाड़ी को रुकने इशारा किया।

इसमें सवार लोग गाड़ी को मौके पर छोड़ कर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। एएसआई राजेंद्र पठानिया ने बताया कि जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें खैर के 25 मोच्छे लदे थे। जिनकी बाजारी कीमत करीब एक लाख रुपये है।
विज्ञापन


पुलिस गाड़ी के मालिक का पता लगाने में जुट गई है। अज्ञात लोगों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की धर पकड़ के लिए टीमें बना दी गई है जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें