फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलगर्ल्स को कस्टमर के पास लेकर पहुंची महिला, रंगे हाथ पकड़ी

Fri, 13 Jan 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मिडटाउन सोलन में शिमला पुलिस की मदद से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सोलन और शिमला पुलिस की संयुक्त छापामारी में बस स्टैंड के पास पुलिस ने आरोपी महिला को धरा है। वह सैक्स रैकेट की मास्टर माइंड बताई जा रही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस वक्त आरोपी महिला ने एक काल गर्ल को सोलन के कस्टमर के हवाले और दो को शिमला के एक ग्राहक के हवाले करना था लेकिन इसी बीच पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक शिमला पुलिस को इसकी सूचना मिली थी कि किन्नौर से आकर एक महिला सोलन मिडटाउन में जिस्मफरोशी का धंधा करती है।

पक्की सूचना के आधार पर शिमला के एएसपी सोलन पहुंचे और सोलन पुलिस के साथ इन्फार्मेशन साझा की। इसके बाद संयुक्त टीम बनाकर पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मनमोहन सिंह ने कहा कि कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बस स्टैंड के पास आरोपी पकड़ी गई है। अभी तक मामले में एक ही गिरफ्तारी हुई है। शेष छानबीन चल रही है। अगर जांच में प्रूव होता है कि कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी संभव हो सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

जरूरतमंद युवतियां निशाने पर

इससे पहले भी सोलन में जिस्मफरोशी के कई मामले धरे जा चुके हैं। कंडाघाट के एक होटल समेत सोलन पुराना बस स्टैंड के समीप पुलिस ने हाल ही में सेक्स रैकेट दबोचा है। इन मामलों की जांच अभी तक जारी है।

बताया जा रहा है कि जरूरतमंद युवतियां जिस्मफरोशी का रैकेट चलाने वाले गिरोह के निशाने पर है। विभिन्न संस्थानों में कार्यरत या अध्ययनरत युवतियों को दलाल अपने जाल में फंसाकर मजबूरी का फायदा उठाते हैं और इस गंदे और बदनाम धंधे की तरफ धकेल देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें