फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखे से बेच दी बैंक के पास गिरवी रखी जमीन, नायब तहसीलदार समेत चार के खिलाफ केस

Fri, 24 Jan 2020 10:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरोली (ऊना)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के निकटवर्ती गांव भदसाली में बैंक के पास गिरवी रखी गई जमीन को धोखाधड़ी कर बेचने का मामला सामने आया है। जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने मामले में अदालत के माध्यम से जमीन के मालिक, नायब तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी और रजिस्ट्री करने वाले लिपिक पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। वहीं, अदालत के निर्देशों पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भदसाली निवासी जसवीर सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके गांव के गोल्डी ने साल 2018 में उसे अपनी जमीन बेची थी। अब हाल ही में जसवीर सिंह को पता चला कि उसे बेची गई जमीन गोल्डी ने बैंक के पास गिरवी रखी थी। जिसे वह किसी भी हाल में बेच नहीं सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जसवीर सिंह ने अदालत का दरवाजा खटखटाते हुए इंसाफ के लिए गुहार लगाई।

जसवीर सिंह ने शिकायत में बताया कि बैंक के पास गिरवी रखी जमीन को गोल्डी बेच नहीं सकता। इसमें सब-तहसील ऑफिस ईसपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत राजस्व विभाग के अन्य अधिकारियों की मिलीभगत है। अदालत ने पीड़ित की याचिका को मंजूर करते हुए पुलिस को इस मामले में गोल्डी के साथ ही नायब तहसीलदार ईसपुर, हलका गिरदावर, पटवार सर्कल ईसपुर के पटवारी और तहसील ऑफिस में रजिस्ट्री करने वाले लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। उधर, डीएसपी हरोली अनिल मेहता का कहना है कि पुलिस ने कोर्ट के निर्देशों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें