फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई के पास खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत

Tue, 25 Aug 2015 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटखाई
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के साथ लगते कोटखाई के पास चारूबाग में एक पिकअप खाई में लुढ़कने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह वाहन का मालिक बताया जा रहा है। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। इसका उपचार अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार सुबह करीब सात बजे हुआ है। पिकअप कोटखाई से जुब्बल की ओर जा रही थी। चारूबाग के पास जीप करीब एक हजार फुट गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे में वाहन मालिक चंद्र सिंह (58) निवासी गांव धार, तहसील जुब्बल की मौके पर मौत हो गई। चालक महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। लोगों ने उसे उपचार के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक का कोटखाई अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने चंद्र सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद इसे परिजनों को दे दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें