फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा पटवारी, विजिलेंस ने ऐसे बिछाया जाल

Fri, 18 Jan 2019 10:34 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो हमीरपुर की टीम ने जिला मुख्यालय के साथ लगती ग्राम पंचायत मति टिहरा में राजस्व विभाग के पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है। विजिलेंस टीम ने आरोपी पटवारी से रंग लगे 2000 भी बरामद किए हैं।

विज्ञापन


आरोपी पटवारी की पहचान देशराज निवासी गांव बनाल डाकघर अमरोह तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। विजिलेंस की टीम में पुलिस निरीक्षक सुनील दत्त, उप निरीक्षक राजकुमार, हेड कांस्टेबल सुनील कौंडल और हेड कांस्टेबल सतीश कुमार शामिल थे।

विजिलेंस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी पटवारी पर जमीन की निशानदेही करने के आरोप में घूस लेने का आरोप है। इसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति ने वीरवार दोपहर को विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ने ऐसे धरा पटवारी

 शिकायत मिलने के बाद विजलेंस में स्पेशल टीम का गठन किया और पटवारी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शिकायतकर्ता के पास विजिलेंस ने रंग लगे हुए 2000 के नोट दिए थे। जिसे बाद में शिकायतकर्ता ने राजस्व संबंधी काम करवाने के लिए आरोपी पटवारी को दिया।

इसी दौरान विजिलेंस की टीम ने पटवार घर में छापा मारा और आरोपी पटवारी को 2000 की करेंसी सहित रंगे हाथ धर लिया। हमीरपुर स्थित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के उप पुलिस अधीक्षक बीडी भाटिया ने पटवारी

को रिश्वत लेते पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी पटवारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी पटवारी को हमीरपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें