फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर: दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा पटवारी

Thu, 06 Jan 2022 07:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि जमीन के कुछ दस्तावेजों को लेकर संबंधित पटवारी आनाकानी कर रहा है। साथ ही काम की एवज में दो हजार रुपये की मांग भी की जा रही है। लिहाजा, विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा पटवारी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को धौलाकुआं पटवार सर्कल के पटवारी भरत सिंह को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। यह कार्रवाई विजिलेंस की निरीक्षक ममता रघुवंशी की अगुवाई में की गई। जानकारी के अनुसार एक शिकायतकर्ता ने इस मामले में विजिलेंस कार्यालय नाहन में पटवारी को लेकर शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया कि जमीन के कुछ दस्तावेजों को लेकर संबंधित पटवारी आनाकानी कर रहा है। साथ ही काम की एवज में दो हजार रुपये की मांग भी की जा रही है। लिहाजा, विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। शिकायत के आधार पर दोपहर बाद विजिलेंस निरीक्षक ममता रघुवंशी, सब इंस्पेक्टर परमजीत मोती सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। विजिलेंस टीम ने पहले से ही रिश्वत के तौर पर दिए जाने वाले पैसों के नंबर अपने पास सुरक्षित रख लिए थे।

विज्ञापन


जैसे ही शिकायतकर्ता ने पटवारी को रिश्वत के पैसे दिए, उसके साथ ही विजिलेंस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पटवारी से बरामद नोटों में उन रुपयों को भी पाया, जिनके नंबर उन्होंने नोट किए थे। पटवारी भरत सिंह को रंगे हाथ रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर विजिलेंस कार्यालय नाहन लाया गया है। मामले की पुष्टि एसपी विजिलेंस अंजुम आरा ने की है। उन्होंने बताया कि पटवारी के खिलाफ दो हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें