फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 05:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पंजावर (ऊना)

सार

जानकारी के अनुसार हरोली विधानसभा की ईसपुर पंचायत सचिव विष्णु शर्मा निवासी कांगड़ तहसील हरोली ईंटों के डंप के लिए एनओसी देने की एवज में 12 हजार की रिश्वत मांग कर रहा था। इसकी शिकायत विजिलेंस को मिली। 
विज्ञापन
रिश्वत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजिलेंस ने हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर पंचायत सचिव को घालूवाल में मंगलवार को 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ईंट कारोबार के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) की एवज में रिश्वत मांग रहा था। आरोपी के खिलाफ के भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम 1988 के तहत केस दर्ज किया गया है।  बताया जा रहा है कि विजिलेंस को ग्राम बरनोह तहसील व जिला ऊना के रविंद्र कुमार ने शिकायत दी थी कि उसे ईसपुर में ईंटों के डीलर का कारोबार करने के लिए लाइसेंस के लिए पंचायत से एनओसी की आवश्यकता है। इसे लेकर उसने करीब तीन सप्ताह पहले एनओसी के लिए प्रार्थना पत्र लिखकर पंचायत सचिव को दिया था।

विज्ञापन


लेकिन पंचायत सचिव एनओसी के लिए टालमटोल करता रहा। बाद में उसने एनओसी देने की एवज में 12 हजार रुपये  की मांग कर दी।  विजिलेंस ने मंगलवार को ट्रैप लगाकर आरोपी को घालूवाल के नजदीक 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। ट्रैप के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी की पहचान विष्णु शर्मा निवासी कांगड़ जिला ऊना के रूप में हुई है। आरोपी जिला परिषद कैडर पंचायत सचिव यूनियन का पदाधिकारी भी बताया जा रहा है। एएसपी सागर चंद्र ने कहा कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें