फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे भाई-बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, एक की मौत

Sun, 30 Apr 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-नाहन नेशनल हाईवे पर हिमाचल के कालाअंब में मोगीनंद के समीप सैनवाला नामक स्थान पर शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने राह चल रहे भाई-बहन को बुरी तरह से कुचल दिया। इससे युवती की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


युवक को नाहन मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने हिट एंड रन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात सैनवाला में एक 19 वर्षीय युवती वैशाली और उसका चचेरा भाई अमित एक शादी में खाना खाने के बाद वापस लौट रहे थे। सैनवाला के समीप अचानक एक तेज रफ्तारी ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल युवती व युवक को नाहन मेडिकल कालेज ले जाया गया। जहां वैशाली को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वैशाली का चचेरा भाई अस्पताल में दाखिल है।

उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। लेकिन, सदमें में होने के कारण वह यह भी नही बता पा रहा कि टक्कर मारने वाला वाहन ट्रक था या कोई अन्य वाहन। सैनवाला निवासी अन्य युवक हिमांशु के मुताबिक टक्कर मारने वाला वाहन ट्रक था।

ट्रक तेज रफ्तार के साथ चलाया जा रहा था। कालाअंब पुलिस थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। युवती का पोस्टमार्टम नाहन मेडिकल कालेज में करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें