प्रदेश के ऊना जिले में एक महिला ने करीब 17 लाख रुपये के चक्कर में 20 लाख गंवा दिए। पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसने एक शॉपिंग वेबसाइट से ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया था। कुछ दिनों के बाद उसे वेबसाइट की ओर से मैसेज आया। मैसेज में कहा गया कि जो ऑनलाइन सामान मंगवाया था, उसमें आपका लक्की ड्रा निकला है।