फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहडू में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 29 May 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहडू (शिमला)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू के तहत छुपाड़ी में युवकों ने मारपीट के दौरान एक युवक की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवकों में किसी बात को लेकर पहले नोकझोंक हुई, जो मारपीट में बदल गई। इस दौरान एक युवक को इतना घायल हो गया कि उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे गंभीर घायल को आईजीएमसी रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह तीन युवक छुपाड़ी गांव के समीप देवगढ़ में आपस में झगड़ रहे थे।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार झगडे़ के दौरान पिकअप में सवार होकर दो युवक मौके से फरार हो गए, जबकि एक युवक घायल अवस्था में सड़क पर तड़पता रहा। गंभीर अवस्था में युवक को लोगों ने सिविल अस्पताल रोहडू पहुंचाया लेकिन, युवक की अस्पताल में लाने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान छुपाड़ी गांव निवासी पवन कुमार (34) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी रोहडू सुनील नेगी और एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल के साथ लगते क्षेत्रों और संभावित सड़कों की नाकेबंदी कर दी और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मौके से फरार छुपाड़ी निवासी दोनों युवकों मनोज और नरेंद्र को झड़ाशली गांव में पकड़ लिया। पकडे़ गए एक युवक नरेंद्र को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे सिविल अस्पताल रोहड़ू से प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।   आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने नरेंद्र और मनोज को आरोपी बनाया गया है। वहीं, पुलिस ने मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें