फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, ये है वजह

Tue, 24 Dec 2019 04:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कुल्लू जिले में सैंज घाटी के सारी गांव की 35 वर्षीय महिला ने कहु के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस के मुताबिक महिला की बड़ी बेटी ने अपनी मर्जी से कहीं शादी कर ली थी। इसके बाद से वह परेशान चल रही थी। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामदेई (35) पत्नी ज्ञान चंद, गांव सारी, डाकघर ब्रैहिन, तहसील सैंज ने बुहाड़ा (अपने दूसरे घर) में कहू के पेड़ से फंदा लगाया था। घटना की सूचना मिलते ही उसके माता-पिता और परिजन भी वहां पहुंचे। एसआई राम कुमार भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि 35 वर्षीय महिला की फंदा लगाए जाने से मौत हुई है। महिला के परिजनों ने किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। शुरुआती जांच में पाया गया कि महिला की सबसे बड़ी बेटी ने अपनी मर्जी से कहीं शादी कर ली थी। इसके बाद से वह परेशान चल रही थी। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें