जिला कुल्लू के बंजार में गुरुवार रात को एसआईयू की टीम ने नाकाबंदी में दो किलो 514 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस घर्टगाड़ के पास गश्त पर थी। इस दौरान पैदल आ रहे 55 वर्षीय व्यक्ति से पुलिस ने चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम ने गुप्ता सूचना के आधार पर बंजार के घर्टगाड़ में नाका लगा रखा था। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोका तो वह घबरा गया।