फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में नाके पर एसआईयू टीम ने पकड़ी ढाई किलो चरस

Fri, 26 Mar 2021 03:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
विज्ञापन
चरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिला कुल्लू के बंजार में गुरुवार रात को एसआईयू की टीम ने नाकाबंदी में दो किलो 514 ग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस घर्टगाड़ के पास गश्त पर थी। इस दौरान पैदल आ रहे 55 वर्षीय व्यक्ति से पुलिस ने चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम ने गुप्ता सूचना के आधार पर बंजार के घर्टगाड़ में नाका लगा रखा था। इस दौरान एक व्यक्ति पैदल आ रहा था जिसे शक के आधार पर पुलिस ने रोका तो वह घबरा गया।

विज्ञापन


पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से ढाई किलो से अधिक चरस बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उसने चरस कहां से ली और किसे बेचा जाना था इस बारे भी जांच की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें