फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा ने कब्र से निकलवाया पोते का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला ऊना के हरनेरा में रहस्यमय परिस्थितियों में हुई डेढ़ साल के बच्चे की मौत के मामले में दादा की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्र से निकाला गया है। बच्चे के दादा ने शक जाहिर किया है कि उसके पोते की हत्या की गई है।
विज्ञापन


इसे लेकर दादा कुलदीप सिंह ने शाहपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अब मामला हत्या का है या फिर करंट लगने का, इसे लेकर खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। यह घटना तीन अक्तूबर की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कुलदीप सिंह के बेटे की कुछ माह पहले मौत हो चुकी है और बच्चा शिवम अपनी मां के साथ नाना अमर सिंह के घर हरनेरा गांव में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन बाद मिली थी मौत की सूचना

नानका परिवार के अनुसार 3 अक्तूबर को बच्चे को कमरे में खेलते समय करंट लगा था। इसके बाद वे उसे शाहपुर अस्पताल ले आए थे, यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरनेरा में दफनाए बच्चे को पोस्टमार्टम जांच के लिए निकाला गया। उधर, बच्चे के दादा कुलदीप सिंह निवासी खुंडियां ने पुलिस स्टेशन शाहपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसके पोते शिवम की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हुई है।

शिवम की मौत की सूचना अमर सिंह ने उन्हें एक दिन बाद दी थी। इस पर कुलदीप सिंह ने शिवम की मौत की जांच के लिए शाहपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसकी छानबीन करते हुए पुलिस ने शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसडीएम धर्मशाला बलवीर ठाकुर ने मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के आदेश दिए थे। थाना प्रभारी शाहपुर नेगी राम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें