हिमाचल के जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर के तहत एक निजी शिक्षण संस्थान की प्रशिक्षु छात्रा ने रविवार देर शाम अपने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। छात्रा सरकाघाट क्षेत्र की निवासी है।
मौके पर पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें छात्रा ने आत्महत्या के लिए बीमारी को वजह बताया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ करना।
पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि छात्रा कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम छात्रा ने शिक्षण संस्थान के हॉस्टल के कमरे में खुद को बंद कर लिया।