फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते हुए तार-तार, युवक ने नौ साल की भांजी से किया दुराचार

Mon, 26 Mar 2018 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ठियोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ते में मामा लगने वाले एक युवक ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी नौ साल की भांजी के साथ दुराचार किया। मामला हिमाचल के शिमला जिला का है। ठियोग के  तहत रजाणा म्होग में नेपाली मूल के एक युवक ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ दुराचार किया।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 24 मार्च को आरोपी राज (20) अपनी सगी नौ साल की भांजी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया।

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि नेपाली मूल के दो परिवार वहां पर बगीचे में काम करते हैं।

विज्ञापन

मेडिकल टेस्ट में दुराचार की पुष्टि

दुराचार के बाद नाबालिग जैसे तैसे घर पहुंची। उसकी हालत ठीक नहीं थी। परिजनों ने उससे पूछा तो हैरान रह गए। इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस में की गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

साथ ही पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल टेस्ट करवाया। मेडिकल टेस्ट में दुराचार की पुष्टि हुई। उधर, डीएसपी रामलाल बंसल ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें