फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति के खिलाफ सोशल मीडिया पर की अभद्र टिप्पणी, गिरफ्तार

Mon, 26 Mar 2018 12:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
संत श्री रविदास धर्म सभा के अध्यक्ष कर्मचंद चंद भाटिया - फोटो : File Photo
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में संत श्री रविदास धर्म सभा के अध्यक्ष कर्मचंद चंद भाटिया के खिलाफ राजधानी शिमला के थाना सदर में एफआईआर दर्ज हुई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद कर्मचंद भाटिया को पूछताछ के लिए सुबह ग्यारह बजे थाने बुलाया गया।

विज्ञापन


थाने में छह घंटे पूछताछ के बाद शाम को छोड़ दिया गया। आरोपी का मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सोमवार को पूछताछ में शामिल होने के लिए फिर से बुलाया गया है। शिव सेना के राज्य प्रवक्ता बृज लाल की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पुलिस को दी शिकायत में बृज लाल की ओर से कहा गया है कि कर्मचंद भाटिया लोअर बाजार शिमला में दुकान करता है। इसने अपने फेसबुक पेज पर राष्ट्रपति के खिलाफ बेहद शर्मनाक और समाज के विभिन्न वर्गों को आहत करने वाली टिप्पणियां की है। यह पोस्ट 23 मार्च शाम को की गई है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर आगे शेयर हो रही हैं।
विज्ञापन


कर्मचंद भाटिया की दुर्भाग्यपूर्ण टिप्पणियों और अभद्र भाषा के प्रयोग करने से उन्हें आघात पहुंचा है। इस वजह से अलग अलग वर्गों में आपसी रंजिश व दुर्भावना बढ़ सकती है जिससे सामाजिक माहौल खराब हो सकता है। शिकायतकर्ता बृज लाल ने कर्मचंद भाटिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का पुलिस से आग्रह किया। इस शिकायत पर ही मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

सीएम के खिलाफ भी की है अभद्र टिप्पणी

प्रदेश शिव सेना राज्य प्रवक्ता बृज लाल ने आरोप लगाया कि कर्मचंद भाटिया ने अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और महिलाओं के खिलाफ भी अभद्र टिप्पणियां की है।

इस बारे में उन्होंने मुख्यमंत्री को 19 मार्च को अपनी पार्टी के नोटपैड पर पूरी जानकारी दी और जो अभद्र टिप्पणियां सीएम के खिलाफ कर रखी हैं उसके स्क्रीन शॉट भेज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने का आग्रह भी किया लेकिन पुलिस प्रशासन ने सीएम के खिलाफ हुई अभद्र टिप्पणियों के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की केवल राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी पर ही एफआईआर की है।

बृज लाल ने कहा कि सीएम पर की गई अभद्र टिप्पणियों पर भी आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की टिप्पणियां सोशल मीडिया पर न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें