फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाया फंदा

Wed, 06 Apr 2016 08:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
पति की मारपीट से तंग आकर एक नवविवाहिता ने फंदा लगा लिया। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
आए दिन पति की मारपीट से तंग आकर एक नवविवाहिता ने फंदा लगा लिया। पुलिस को महिला का लिखा सुसाइड नोट भी मिल गया है। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर का है। यहां पुलिस थाना भोरंज के तहत एक नवविवाहिता ने खरबाड़ के टिक्कर खतरियां स्थित अपने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


मृतका सुसाइड नोट भी लिख गई है। इसमें मृतका ने अपने पति पर मारपीट करने और तलाक देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। सरोज बाला (22) पुत्री रतन चंद निवासी टिक्कर खतरियां की शादी 20 अक्तूबर 2015 को गलोड़ के एक युवक के साथ हुई थी।

सरोज बाला के पिता रतन चंद का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसकी बेटी को उसके पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। सुनील कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत है। सरोज बाला अपने पति के साथ जिले से बाहर रह रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर बताई थी पति के मारपीट करने की बात

तीन अप्रैल को सरोज बाला ने अपने मायके फोन किया और बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर उसे तंग करता है। - फोटो : DEMO Pic
तीन अप्रैल को सरोज बाला ने अपने मायके फोन किया और बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर उसे तंग करता है। इसके चलते उसके पिता अपने संबंधी के साथ सिरमौर से उसे घर ले आए। ससुराल पक्ष की सहमति के चलते रतन चंद अपनी बेटी को घर ले गया।

4 अप्रैल की रात करीब 9 बजे सरोज बाला अपने कमरे में गई और कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक कर फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद परिजन उसके कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से लॉक था। आवाज लगाने पर सरोज ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया।

परिजनों ने देखा कि सरोज कमरे में फंदे से झूली हुई थी। मृतका एक सुसाइड नोट भी लिख गई है। इसमें मृतका ने अपने पति पर उसके साथ मारपीट और तलाक को दबाव बनाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें