फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में ठेकेदार की सरेराह गोलियों से भूनकर हत्या

Wed, 06 Apr 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ठेकेदार अमित कुमार खुल्लर व जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आलमबाग के चंदरनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार रात रेलवे पोर्टर व शराब ठेकेदार की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


चिकन कार्नर से खा-पीकर निकला ठेकेदार एक दोस्त को मोबाइल पर क्लिप दिखा रहा था। पुलिस ने संदिग्ध दोस्त से पूछताछ की। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालकर हमलावरों को पहचाना और बाइक सवार बदमाशों को देर रात पकड़ लिया।

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि कृष्णानगर के गीतापल्ली निवासी अमित कुमार खुल्लर (30) नार्दर्न रेलवे में पोर्टर के साथ शराब का भी कारोबार करता था।
विज्ञापन


वह रोजाना की तरह मंगलवार रात आलमबाग के चंदरनगर स्थित चिकचिक चिकन कार्नर पर गया था। खा-पीकर निकला और मेनरोड पर पार्किंग के पास खड़ी अपनी कार की तरफ बढ़ा।

हाथापाई के साथ पिस्टल से ताबड़तोड़ किए चार वार

घटनास्‍थल पर मौजूद पुलिस व लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
वहां पारा निवासी अपने दोस्त सरोज यादव से बातचीत करने के साथ मोबाइल पर क्लिप दिखाने लगा। इस बीच पारा का ही राजेश यादव अपने भाई नन्हे के साथ बाइक से मौके पर पहुंचा।

बाइक से उतरा नन्हे गाली-गलौज करते हुए अमित की तरफ बढ़ा। हाथापाई के साथ पिस्टल से ताबड़तोड़ चार फायर किए।

कनपटी, गर्दन व सीने पर गोली लगने से अमित सड़क पर गिरा और नन्हे अपने भाई के साथ भाग निकला। सरेराह फायरिंग व हत्या से भगदड़ मच गई।

एक व्यक्ति ने पुलिस को कॉल की। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित को ट्रॉमा सेंटर भेजने के साथ उसके दोस्त सरोज से पूछताछ शुरू की। मौके चार खोखे बरामद हुए।

लेनदेन के विवाद में हत्या

ठेकेदार की बॉडी को ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala
आईजी जोन ए सतीश गणेश ने एसएसपी को तुरंत मौके पर पहुंचने के आदेश देने के साथ इलाके में नाकाबंदी कराई। सूत्रों ने जानकारी दी कि पुलिस ने मानकनगर रोड पर भाग रहे नन्हे व राजेश को देर रात पकड़ लिया।

हालांकि एसएसपी ने नन्हे व राजेश यादव की सरगर्मी से तलाश की बात कही है। उन्होंने बताया कि अमित के पिता सुशील कुमार खुल्लर आरडीएसओ से सेवानिवृत्त हैं और पोर्टर अमित कुछ लोगों के साथ बंथरा, मोहनलालगंज व अन्य स्थानों पर शराब का कारोबार कर रहा था। उसका नन्हे व राजेश से लेनदेन का विवाद बताया गया है।

तीन साल पहले हुई थी शादी
बेटे की मौत पर रो रहे सुशील कुमार खुल्लर ने कहा कि तीन साल पहले अमित की शादी अवनीत कौर से र्हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। अमित बड़ा व्यवसायी बनने का ख्वाब देख रहा था।
विज्ञापन

चिकन कॉर्नर में रोज होती है चिक चिक

अमित खुल्लर की हत्या चिक चिक चिकन कॉनर्र के पास हुई है। यह रेस्टोरेंट शराब के अड्डे के रूप में चर्चित है। रोज शाम को यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। कई बार शराब पीकर लोग आपस में झगड़ा भी करते हैं।

महिलाओं का आना-जाना दूभर हो गया है। शराबी उनसे अभद्रता करते हैं। इलाकाई लोगों का कहना है कि रेस्टोरेंट संचालक आलमबाग थाना की पुलिस को मुफ्त मुर्गा-मछली और हफ्ते में मोटी रकम देता है इसलिए पुलिस उसके यहां झांकने तक नहीं आती। पुलिस को रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों से से ही हत्या की फुटेज मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें