फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर खाई में गिरी नैनो, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के ठियोग में काछी नामक स्थान पर एक नैनो कार गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रविवार सुबह 6.20 बजे हुआ। मृतक प्रीतम सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी केल्वी तहसील ठियोग अपनी नैनो कार नंबर एचपी 09 सी 0963 में सवार होकर केल्वी गांव से नरैल जा रहा था।

अचानक नियंत्रण खोने के कारण काछी नामक जगह के पास कार गहरी खाई में जा गिरी। इसके चलते उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल ठियोग लाई, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

हादसे के कारण तलाशने में जुटी पुलिस

ठियोग पुलिस के डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हादसे के कारणों में जुटी है। नेगी ने बताया कि नैनो कार नंबर एचपी 09 सी 0963 नरैल की ओर जा रही थी।

प्रारंभिक दृष्टि में लगता है कि नियंत्रण खोने के कारण कार करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। शव को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह भी ठियोग में एक वाहन दुर्घटना में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। स्‍थानीय लोग आए दिन हो रहे हादसों के लिए सड़कों की दयनीय हालत को भी जिम्मेदार मान रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें