फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा नायब तहसीलदार

Thu, 18 Jun 2020 08:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भवारना (कांगड़ा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले में नायब तहसीलदार को विजिलेंस ने तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस की टीम ने शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस को उप तहसील भवारना के हल्द्रा गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि वह गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ तहसील कार्यालय गया था। शिकायतकर्ता को राजस्व रिकॉर्ड में अपना नाम ठीक करवाना था और गांव का दूसरा व्यक्ति अपने पिता का नाम सही करवाना चाहता था।  

विज्ञापन


इसके लिए नायब तहसीलदार भवारना ने मौके पर प्रत्येक से 1000 रुपये लिए थे। यही नहीं प्रत्येक से 1500 रुपये और देने की मांग की थी और 18 जून को उक्त राशि लेकर आने को कहा। विजिलेंस ने इस शिकायत पर धर्मशाला में एफआईआर दर्ज की और डीएसपी बलवीर सिंह जसवाल के नेतृत्व में टीम ने नायब तहसीलदार को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इस दौरान नायब तहसीलदार को अपने कार्यालय में ती हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उधर, डीएसपी विजिलेंस बलवीर सिंह जसवाल ने कहा कि भवारना के नायब तहसीलदार को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ उनके पास शिकायत आई थी। कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें