फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव परिणाम सुनकर लौट रहे व्यक्ति की हत्या

Tue, 05 Jan 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कलोह में प्रधान पद के चुनाव का परिणाम सुनकर वापस लौट रहे एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला ऊना जिले का है। शातिरों ने हत्या के बाद शव को अर्धनग्न अवस्था में खेतों में फेंक दिया। व्यक्ति के सिर और नाक पर गंभीर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन


मृतक की पहचान ओम प्रकाश निवासी उकनेट होशियारपुर पंजाब के रूप में हुई है। जो पिछले लगभग 12 वर्ष से अपने ससुराल में किराये के मकान पर रहता था। उधर, सूचना मिलते ही एसपी अनुपम शर्मा और एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर, डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने टीम सहित मौका ए वारदात का दौरा किया।

वहीं पुलिस ने मामले के संदर्भ में एक आरोपी राजन निवासी कलोह (28) को गिरफ्तार किया है। जिसने हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। जानकारी के अनुसार कलोह निवासी पवन कुमार ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि रविवार को कलोह में पंचायत चुनाव था।
विज्ञापन


पवन कुमार चुनाव परिणाम सुनने के लिए मतगणना केंद्र के बाहर गया था। चुनाव नतीजे आने के बाद वह घर लौट गया। लेकिन उसका बहनाई ओम प्रकाश उसके साथ घर नहीं लौटा। ओम प्रकाश पहले भी देर रात को ही घर आता था। इसलिए किसी ने भी इस संबंध में ज्यादा खोज खबर नहीं की।

ओम प्रकाश पूरी रात घर नहीं आया। सोमवार सुबह पवन कुमार को पता चला कि कलोह स्थित ट्रांसफार्मर घड़ियां वाला आम के पास एक आदमी शराब पीकर पड़ा हुआ है। पवन कुमार ने मौके पर जाकर देखा तो उसका बहनोई ओम प्रकाश अर्धनग्न अवस्था में वहां मृत पड़ा था।

घटना की सूचना मिलते ही गगरेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच की तो ओम प्रकाश के सिर पर गहरी चोटों के निशान थे और नाक से भी खून निकला हुआ था। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने हत्या के इस मामले की जांच में फॉरेंसिक लैब से भी मदद मांगी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें