फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रस्सी से हाथ-पैर बांधे और उतार दिया मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
इन दरिंदों ने पहले 69 वर्षीय सतपाल के हाथ-पैर बांधे और फिर मौत के घाट के उतार दिया। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। पंचायत पोलियां बीत के गांव मलूवाल में पशुशाला में सोए व्यक्ति की अज्ञात लोगों ने हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, इस सनसनीखेज वारदात के बाद आरोपी पशुशाला से 20 बकरियां चुराकर फरार हो गए।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सतपाल (69) निवासी मलूवाल जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उधर, वारदात के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार जसपाल पुत्र तीर्थ राम निवासी मलूवाल ने शिकायत दर्ज करवाई कि वे चार भाई हैं।

बिस्तर पर पड़ा था, हाथ पैर रस्सी से बंधे थे

उसने एवं उसके भाई सतपाल ने संधारा में अपनी-अपनी पशुशालाएं बनाई हैं तथा उसका भाई सतपाल अपनी पशुशाला में बकरियां बांधता था। वह दिन के समय बकरियां चराता था और रात को अकेला ही पशुशाला के पास रखवाली के लिए सोता था। शुक्रवार रात को सतपाल अकेला ही संधारा में 9 बजे घर से चला गया था। उसके भाई जसपाल ने बताया कि शनिवार सुबह जब वह रोज की तरह पशुशाला में भैंसों की देखरेख करने के लिए पहुंचा तो देखा कि सतपाल की बकरियां गौशाला के बाहर घूम रही थीं।

उसने अपने भाई सतपाल को आवाजें लगाईं। कोई उत्तर न मिलने पर जब वह उसके बिस्तर के पास पहुंचा तो उसने देखा कि सतपाल बिस्तर पर पड़ा हुआ था तथा उसके हाथ एवं पैर रस्सी से बंधे थे और रस्सी का एक कोना बिस्तर से बंधा था। उसने रस्सी को खोला और सतपाल को हिलाया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

डॉग स्क्वायड लेकर पहुंची फोरेंसिक टीम

इसके बाद ग्रामीणों को सूचित किया। जसपाल ने बताया कि उसके भाई के पास 50-60 बकरियां थीं, अब केवल 34 बकरियां रह गई थीं। उन्होंने शक जाहिर किया उसके भाई की अज्ञात लोगों ने हत्या की है और पशुशाला से 15 से 20 बकरियां चुराकर फरार हो गए हैं। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में 457, 380 एवं 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि हत्या कैसे की गई।

वहीं, मामले में पुलिस ने डॉग स्क्वायड की भी मदद ली है। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर कई तथ्य जुटाए हैं। सुबह सूचना मिलते ही एसपी अनुपम शर्मा, एएसपी विरेंद्र सिंह ठाकुर, डीएसपी अमित शर्मा, एसएचओ बिन्नी मिन्हास ने मौका ए वारदात का जायजा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें