फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी को किया निर्वस्त्र फिर की हैवानियत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन के बरोटीबाला में एक युवक ने अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने पहले तो इस वारदात को अंजाम दिया। फिर पत्नी के शव को ठिकाने लगाने की साजिश की।
विज्ञापन

पढ़ें, जिसे दिल दिया, उसी ने ले ली जान
गुस्साए युवक ने नग्न हालत में ही अपनी पत्नी का शव एक सूखे टैंक में फैंक दिया। पुलिस से बचने के लिए इसने कई चालें चली लेकिन आखिरकार इसका गुनाह पकड़ा गया।

पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी विजय कुमार उतरप्रदेश के बदांयू इलाके का रहने वाला है।

पत्‍नी पर था संदेह, कर दी हत्या

पुलिस के अनुसार आरोपी को अपनी पत्‍नी पर संदेह था। इसे शक था कि उसकी पत्‍नी के किसी और से अवैध संबंध है।

इसी के चलते दोनों में काफी झगड़ा भी होता था। इसी लिए आरोपी ने हत्या कर इसका शव अपनी झुग्‍गी से थोड़ी दूर बने पानी के खाली टैंक में फेंक दिया।

बुधवार सुबह कुछ लोगों ने यह शव देखा जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

डेढ़ महीने पहले हुई थी शादी

पुलिस के अनुसार आरोपी की करीब ड़ेढ महीने पहले ही बंगाल की इस युवती से शादी हुई थी। दोनों बरोटीबाला की एक कंपनी में काम करते थे।

पिछले करीब 15 दिनों से दोनों बरोटी बाला के पास एक झुग्गी में रह रहे थे।

पत्‍नी पिछले दो दिन से लापता थी। पुलिस इसकी तलाश भी कर रही थी। लेकिन किसी को पता नहीं था कि इसकी हत्या खुद इसके पति ने की है।
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

शव कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में इसने माना कि इसने ही पत्नी की हत्या की थी।

आरोपी ने बताया कि उसे पत्‍नी पर संदेह था। इसीलिए इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें